फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   workers ready for immolution

देश के लिए बलिदान होने को तैयार हैं कार्यकर्ता

Fri, 27 Dec 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
workers ready for immolution
पैरा मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59 वें प्रांत अधिवेशन में नवनियुक्त प्रांत
झांसी। कुछ दल विघटनकारी विचारों को फैलाकर देश में अराजकता को बढ़ा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता देश पर सर्वत्र न्यौछावर और बलिदान होने के लिए तैयार है। किसी भी विद्वेषपूर्ण विचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र शक्ति राष्ट्रशक्ति है, उसे सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वें प्रांत अधिवेशन में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में चल रही सकारात्मक सोच को लोगों तक पहुंचाना, देश की सुरक्षा के प्रति सजगता, पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्पर व महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की आपदा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्य अतिथि बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि यदि उद्योग, व्यापार व कृषि स्तर पर प्रयास करें तो वर्ष 2026 तक देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो भारत अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। फिर भारत जनसंख्या, सैन्य शक्ति, वैज्ञानिक ज्ञान के साथ ही आर्थिक शक्ति के रूप में भी पहचाना जाएगा। वीसी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जीडीपी घट रही है। बस इसकी वृद्धि की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। यह गंभीर स्तर की मंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन शिक्षा के रास्ते ज्ञान और उसके उपरांत भरण पोषण की युक्ति नहीं है, बल्कि यह मानव को मानव संसाधन बनाने की कार्यशाला है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान विषय पर आधारित यह अधिवेशन समसामयिक है। कानून और नियम कठोर बनाने से महिला अपराधों को नियंत्रित तो किया जा सकता है पर रोका नहीं। आखिर वो कौन से कारण हैं कि महिला परिवार के बाहर आते असुरक्षित हो जाती हैं। इस समस्या का सिर्फ एक निराकरण है कि हम अपने संस्कारों को बलिष्ठ व दृढ़ करें। प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में कहे गए ‘हमें चुनौतियों को चुनौती देना है’ को मंत्र के रूप में अंगीकार करना चाहिए। इसके पूर्व प्रांत अध्यक्ष वरुण सिंह एवं प्रांत मंत्री ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यतींद्र प्रांत अध्यक्ष और तरुण बने मंत्री
वर्ष 2019-20 के लिए डॉ. यतींद्र सिंह को नया प्रांत अध्यक्ष व तरुण वाजपेयी को प्रांत मंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी अंजू गुप्ता ने घोषणा की। दोनों ने विद्यार्थी परिषद को और आग ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, प्रदेश संगठन मंत्री कमल नयन, प्रांत छात्रा प्रमुख अंजू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अजय यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, रामनरेश तिवारी, प्रांत उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीहरि त्रिपाठी, अमित चिरवारिया, मानवेंद्र सेंगर, सौरभ बग्गम, प्रसन्न जैन, मनेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, वेद श्रीवास्तव, प्रियांशु पटैरिया, अजय पटेल, पंकज शर्मा, संस्कृति गिरवासिया, अजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed