फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work to replace the old 200 km long railway track begins

Jhansi News: पुराने हो चुके 200 किमी लंबे रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Work to replace the old 200 km long railway track begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों को तेज रफ्तार और सुरक्षित तरीके से दौड़ाने के लिए पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदला जा रहा है। झांसी मंडल में 200 किमी लंबे पुराने रेलवे ट्रैक पर काम शुरू कर दिया गया है। यह ट्रैक फ्रैक्चर आने और पुराने हो जाने के चलते ट्रेनों की रफ्तार में बाधा बन रहे थे।

पिछले महीने पड़ी कड़ाके की ठंड में मंडल के झांसी-मानिकपुर, झांसी-भीमसेन, झांसी-धौलपुर और झांसी-बीना रेलमार्ग की पटरियों पर फ्रैक्चर होने के मामले सामने आए। तब तो पटरियों को वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया। मगर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अब मंडल में 200 किमी लंबे पुराने रेलवे ट्रैक को बदला जा रहा है। इससे ट्रेनों की रफ्तार के साथ समय पालनता में इजाफा होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुरक्षा और रेल संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पूरे मंडल में पटरी और स्लीपर बदले जा रहे हैं। इससे ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed