{"_id":"5e28b0188ebc3e4ae952966c","slug":"work-not-complited-in-right-time-jhansi-news-jhs158219350","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में नहीं हो रहे काम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में नहीं हो रहे काम, लोग परेशान
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश में सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों में सिटीजन चार्टर लागू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शहर के नगर निगम में सिटीजन चार्टर (समय सीमा में कार्य किया जाने के नियम) का पालन नहीं हो रहा है। इससे लोग यहां अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटकते रहते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
केस नंबर एक
शहर के अंदर उनाव गेट निवासी बिजली विभाग में संविदाकर्मी बृजेश कुमार के घर में पांच जनवरी को बेटी का जन्म हुआ। 13 जनवरी को उन्होंने नगर निगम में जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। सिटीजन चार्टर के तहत जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र आवेदन के 24 घंटे में मिल जाना चाहिए। बृजेश कुमार जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।
केस नंबर दो
सीपरी बाजार निवासी रवि अग्रवाल ने नगर निगम में घर के पास कूड़ा डाले जाने की शिकायत की थी। शिकायत किए हुए उन्हें तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम को कई बार कूड़ा और नालियों की सफाई के लिए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सिटीजन चार्टर महज दिखावा बनकर रह गया है।
विज्ञापन
बोर्ड लगाकर कोरम पूरा
नगर निगम कार्यालय में सिटीजन चार्टर का बोर्ड लगाया गया है। जिसमें संबंधित काम और उसकी अवधि का जिक्र है। अधिकारी रोज इस बोर्ड के सामने से गुजरते हैं, लेकिन चार्टर का पालन करने के लिए कोई कवायद नहीं होती।
लोग कहते हैं
जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। - बृजेश कुमार, अंदर उन्नाव गेट
बाजार में कूड़ा पड़ा हुआ है। नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।- रवि अग्रवाल, सीपरी बाजार
नालियों की सफाई नहीं होती है। शिकायत करने के बाद भी कोई नहीं आता। हाल बुरा हो रहा है।- दीपक साहू, सीपरी बाजार
बाजार में सड़क टूटी पड़ी है। कई बार प्रार्थना पत्र दिए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।- कांशीराम शर्मा, सीपरी
--------
वर्जन
जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाता है। सिटीजन चार्टर का पालन किया जा रहा है। शिकायतों का निस्तारण भी तय समय पर किया जा रहा है।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त