फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women up to one crore loans for the industry

महिलाओं को उद्योग के लिए एक करोड़ तक लोन

Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women up to one crore loans for the industry
rupey, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

‘स्टैंड अप इंडिया’ के अंतर्गत महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सभी बैंकों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। हर बैंक कम से कम एक महिला उद्यमी को 10 लाख से लेकर 01 करोड़ रुपये तक का लोन देगा।
प्रधानमंत्री ने स्टैंड अप इंडिया के अंतर्गत महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। लोन मशीन और रॉ मैटेरियल के लिए भी लिया जा सकता है। इसमें जो उद्योग ‘ग्रीन फील्ड’ दायरे में आएंगे, उनमें महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। ग्रीन फील्ड से आशय यह है कि जिन उद्योगों में मजदूर ज्यादा हों।
विज्ञापन


इसमें दोना - पत्तल और गत्ता बनाना शामिल है। इसके तहत बैंक से 75 फीसदी तक ऋण दिया जाएगा। भारत सरकार की सिक्योरिटी क्रेडिट गारंटी एंड फंड स्कीम के अंतर्गत लोन दिया जाएगा। इस लोन का भुगतान सात साल में किया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि 18 महीने का बैंक को कुछ नहीं देना पड़ेगा। यानी, इतने समय में उद्योग स्टैबलिस हो जाएगा। महिला उद्यमियों को कुल लागत का दस प्रतिशत खर्च करना पड़ेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग की महिलाओं को आरक्षण के हिसाब से लोन दिया जाएगा।  जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने सभी बैंकों को चिट्ठी लिखकर निर्देश दिए हैं कि स्टैंड अप इंडिया के अंतर्गत जो लक्ष्य मिला है, उसे पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
-----

महिलाएं आगे आएं
‘स्टैंड अप इंडिया’ के अंतर्गत महिलाओं को उद्योग लगाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलाएं ग्रीन फील्ड के अंतर्गत उद्योग लगा सकती हैं।
- सुधीर कुमार श्रीवास्तव
उपायुक्त, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed