{"_id":"674b766529492fbecd05aed4","slug":"women-protested-against-not-getting-fertilizer-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-444449-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद न मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद न मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। थाना समथर के ग्राम साकिन में खाद न मिलने से परेशान महिलाओं ने समथर-लोहागढ़ मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही खाद न देने का आरोप लगाते हुए सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने उच्चाधिकारियों से बात कराकर खाद मिलने का आश्वासन दिया तब उन्होंने प्रदर्शन बंद किया।
शनिवार को सहकारी समिति पर खाद वितरण में लापरवाही व किसानों को मांग के अनुरूप खाद न दिए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने समिति पर नारेबाजी करते हुए समथर-लोहागढ़ मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर समथर थाने के दरोगा सुभाष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों व महिलाओं से बातचीत की। साथ ही उच्च अधिकारियों से भी बातचीत कराई। आश्वासन दिया कि सभी किसानों को मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराया जाएगा। काफी देर तक पुलिस आक्रोशित किसानों और महिलाओं से बात करती रही। किसानों ने समिति के अध्यक्ष और कर्मचारियों पर मनमानी करने और खाद वितरण में पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। कहा कि लोगों को नियमानुसार खाद नहीं दी जा रही है। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। जिसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को खाद भी वितरण कराया गया।
विज्ञापन