फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women polytecnic hostel dangerous

हॉस्टल के चारों तरफ रहता है वीरान सन्नाटा, शाम होते ही छा जाता अंधेरा

Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women polytecnic hostel dangerous
झांसी। महिला पॉलिटेक्निक में बने हॉस्टल के चारों तरफ वीरान सन्नाटा रहता है। ये बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियों से घिरा हुआ है। दीवारें बदरंग हो चुकी हैं। हॉस्टल के आसपास लाइटें भी नहीं जलती हैं। ऐसे में शाम होते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है। इन हालातों में पता नहीं कैसे छात्राएं हॉस्टल में रह पाती हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में हॉस्टल में रहने के लिए छात्राओं से फीस तो ली जाती है लेकिन सुरक्षा से लेकर व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। पॉलिटेक्निक हॉस्टल के पीछे आवासीय परिसर बना हुआ है। यहां से एक रास्ता कैंपस के लिए आता है। जिसका गेट बृहस्पतिवार की सुबह खुला मिला। कर्मचारी आवासों के पीछे लकड़ी लगाकर घरों को बांटा गया है। इन लकड़ियों के सहारे कोई भी व्यक्ति हॉस्टल कैंपस की दीवार पर चढ़ सकता है। चारों तरफ झाड़ियां और पेड़ पौधे इस कदर हैं कि कोई भी व्यक्ति इनमें छुपकर बैठ जाए तो देखना तक मुश्किल होगा। छात्राओं के डर और दहशत की एक बड़ी वजह ये भी है कि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। छात्राओं ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती हॉस्टल के गेट पर होनी चाहिए। ताकि, किसी भी तरह की समस्या होने पर वो बिना देरी के सूचना दे सकें। इसके अलावा यहां पर प्रकाश की भी उचित व्यवस्था कराई जाए। क्योंकि रात होने के बाद यहां पर बाहर कुछ दिखाई नहीं देता है। हॉस्टल के आसपास की सड़क भी बहुत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

छात्राओं को हॉस्टल की छत पर चलने की आहट हुई थी। हो सकता है कि किसी को भ्रम हुआ है। कुछ छात्राएं हॉस्टल छोड़कर चली गई हैं, जो जल्दी आ जाएंगीं। प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि हॉस्टल के आसपास चौकीदार लगातार भ्रमण करते रहें। छत की तरफ जाकर भी देखें। शनिवार को झांसी लौटने पर मैं भी कैंपस का निरीक्षण करूंगा। नए हॉस्टल के पास बने पीछे वाले गेट को दिन में भी बंद कराया जाएगा। - डीएम सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर, पॉलीटेक्निक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed