फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women operators will be recruited in roadways

Jhansi News: रोडवेज में महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women operators will be recruited in roadways

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी, ललितपुर और उरई डिपो में जल्द संविदा पर महिला परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती होगी। इसके लिए मुख्यालय जल्द ही भर्ती के पद और प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी करेगा। सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों मुख्यालय ने संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती का कार्यक्रम भेजा था, जो स्थगित कर दिया है। नया आदेश आने का इंतजार है।

आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि झांसी, ललितपुर, उरई, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गाजियाबाद आदि जिलों में परिचालकों के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें से करीब पांच हजार पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती होनी हैं। इसके लिए विगत दिनों मुख्यालय ने संविदा पर भर्ती का कार्यक्रम भेजा था, जो चार मार्च को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्यालय जल्द नया संशोधित कार्यक्रम भेजकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराएगा।रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती रोडवेज में जल्द होगी। इसके लिए विगत दिनों मुख्यालय से चार मार्च का कार्यक्रम भेजा गया था, जो स्थगित कर दिया है। अब जल्द नया संशोधित कार्यक्रम मुख्यालय से आएगा। मुख्यालय से नहीं बताया गया है कि कितने पदों पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी। जब भर्ती का नया कार्यक्रम आएगा, तब कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed