फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women mannage water store

पाइप पेयजल योजनाओं का प्रबंधन करेंगी महिलाएं: शेखावत

Wed, 01 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women mannage water store
झांसी के कस्बा चिरगांव के ग्राम मुराटा में 12 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य के श?
झांसी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पाइप पेयजल योजनाओं का संचालन समितियों द्वारा किया जाएगा और इन समितियों में पचास फीसदी महिलाएं होंगी। जल संकट के अभिशाप की मुक्ति के लिए जल आंदोलन को ‘जन-जल आंदोलन’ बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना को साकार रूप देने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश को तीस हजार करोड़ रुपये पानी की स्वच्छता के लिए मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी के लिए महिलाओं को सिर पर मटका लेकर कई किलोमीटर तक जाना पड़ता है। इस अभिशाप से मुक्त करने का बीड़ा प्रधानमंत्री ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री ने 35 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाए, हर घर में शौचालय पहुंचाए और साठ करोड़ लोगों को अभिशाप से मुक्त कराया। प्रधानमंत्री ने 2024 तक हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य बनाया, परंतु इसे 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ललितपुर, झांसी और महोबा के लिए बांधों से पानी लेंगे और उसे घर-घर पहुंचाएंगे। उत्तर प्रदेश में कोरोना आपदा में अवसर को खोजा है। एक करोड़ लोगों को मुख्यमंत्री रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। बुंदेलखंड के लगभग ढाई हजार पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाए। पानी बचाने की जिम्मेदारी हम सभी को लेनी होगी। खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में रखना होगा।
विज्ञापन

पहले सैफई में ही बन पाए थे शौचालय
झांसी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ सैफई में ही कुछ शौचालय बनाए गए थे। इसके अलावा इस योजना अन्य जिलों में पहुंचाने का काम नहीं किया गया था। जबकि, योगी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के हर घर में शौचालय के लक्ष्य को तेजी से पूरा किया और शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले पहले पांच प्रदेशों में शामिल हुआ। सत्तर सालों में सिर्फ 16 प्रतिशत घरों में ही पानी पहुंच पाया। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हर घर तक पानी पहुंचाने की घोषणा की थी। लक्ष्य 2024 निर्धारित किया गया था, परंतु योगी ने 2022 में ही इसे पूरा करने का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत बुंदेलखंड की धरती से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed