{"_id":"5d8143b88ebc3e015d44c0b5","slug":"women-dead-in-bike-riding-jhansi-news-jhs1483046146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास कानपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोमवार को गरौठा क्षेत्र के बंगरा पोस्ट गांव सिमरधा निवासी अखिलेश तिवारी की पत्नी मिथलेश (35) दतिया के बरेठ थाना क्षेत्र के बरा बुजुर्ग में रहने वाले बहनोई मनीष शर्मा के साथ रिश्तेदारी में झांसी आई थीं। दोपहर बाद वह मनीष के साथ बाइक पर बैठकर झांसी से गरौठा जा रही थी। वह जब मेडिकल कॉलेज के आगे कानपुर हाइवे से आगे बढ़ रहे थे, तभी साइड उनको एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मिथलेश सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक उनको कुचलता निकल गया। मनीष के दूसरी तरफ गिरने से वह सुरक्षित बच गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगोें ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिथलेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मिथलेश के पति अखिलेश ने बताया कि उनकी एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। 14 साल पहले उनकी शादी हुई थी।