फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women attempt suicide

पत्नी के मायके जाने पर लगाई फांसी

Fri, 15 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
women attempt suicide
suicide, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  नवाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मैरी निवासी परशुराम अहिरवार (40 वर्ष) खेती करता था। उसके पास छह बीघा खेती की जमीन है। उसकी पत्नी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन


इस बात को लेकर पति- पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। चार दिन पूर्व पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई, इस बात से क्षुब्ध होकर बुधवार की रात परशुराम ने कमरे में लगे पंखे पर तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कमरे की खुली खिड़की से आसपास के लोगों ने उसे फांसी पर लटका देखा। घटना की खबर फैलने पर मौके पर गांव वासियों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक 18 वर्ष की बेटी व एक बेटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed