{"_id":"61df297d05ec154422409a80","slug":"woman-troubled-by-family-dispute-drank-acid-died-jhansi-news-jhs2129978162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पी लिया एसिड, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पी लिया एसिड, मौत
विज्ञापन
झांसी। पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता ने एसिड पी लिया। महिला को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी संजय कुशवाहा ने अपनी छोटी बेटी ज्योति (24) का कोतवाली के नई बस्ती निवासी मनीष कुशवाहा पुत्र गजराम से विवाह किया था। उनका विवाह 15 अप्रैल 2021 को हुआ था। मनीष घर के पास जनरल मर्चेंट की दुकान चलाता है। पिता संजय ने पुलिस को बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग एसी एवं कार की मांग करने लगे। ज्योति ने परिवार की आर्थिक हालत सही न होने का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इससे नाराज पति और ससुरालजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पिछले तीन माह से उसके साथ मारपीट हो रही थी। यह बात सुनकर ज्योति के पिता ससुराल पहुंचे। यहां पिता के सामने ही ज्योति को मारा-पीटा गया। पिता उसको अपने साथ लेकर घर चले आए। इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत के बाद 28 दिसंबर को ज्योति दोबारा ससुराल गई। आरोप है दो दिन बाद पति ने फिर उसके साथ मारपीट की। रात-भर उसे मारा पीटा गया। प्रताड़ना से परेशान होकर ज्योति ने 31 दिसंबर की सुबह घर में रखा एसिड पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह उसकी हालत खराब होने लगी। यह देखकर डॉक्टरों ने उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। ज्योति के पिता का आरोप है ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से उसकी बेटी के जेवरात भी ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ज्योति के पिता को सौंप दिया। परिजनों ने उन्नाव गेट बाहर स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ज्योति के पिता ने कोतवाली में पति संजय समेत सात अन्य परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।