{"_id":"65d7b0b2d14b75b659085324","slug":"woman-riding-scooter-dies-due-to-collision-with-bike-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-267973-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। महिला बरुआसागर से झांसी आ रही थी। इसी दरम्यान वह नवोदय स्कूल के पास हादसे का शिकार हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर निवासी सुरेश कुशवाहा की पत्नी लक्ष्मी (32) का मायका बरुआसागर में है। पति सुरेश ने बताया कि लक्ष्मी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। इसलिए वह बरुआसागर में अपने मायके के पास किराये के मकान में रह रही थी। यहां रहकर वह वृद्ध पिता बाबूलाल और मां पुक्खन देवी की देखभाल करती थी। बुधवार को लक्ष्मी स्कूटर से झांसी आ रही थी। जब वह नवोदय स्कूल के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी घायल हो गई। उसको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि लक्ष्मी के इकलौते भाई सुखराम की सात साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में माता-पिता की देखरेख की जिम्मेदारी लक्ष्मी पर ही थी। मृतका के परिवार में पति के अलावा 14 साल की एक बेटी है।