फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman impowerment

समाज की सुरक्षा में सबल हैं आज की महिलाएं

Sat, 04 Apr 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
woman impowerment
लोगों को लॉकडाउन के पालन कराने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की महिला सदस्य कर रही हैं कड़ी मेहनत।
झांसी। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की सदस्याएं भी पीछे नहीं हैं। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर यह सदस्याएं लोगों को कोरोना से जागरूक कर रही हैं। प्रमुख तिराहों, चौराहों पर लॉकडाउन का पालन करवा रही हैं। वार्डों में भोजन वितरण, राशन व दवाओं की दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनवाना, भीड़ न लगने देने जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी शिद्दत के साथ निभा रही हैं। इनका कहना है, कि समाज के प्रति जो हमारी जिम्मेदारी है। उसे निभाना जरूर चाहिए। सुबह घर का कामकाज करने के बाद वह समाज सेवा में जुट जाती हैं। जो देर शाम तक जारी रहता है।
विज्ञापन

हम सभी लोग आम जनता को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक कर रहे हैं। सभी लोग इसे मानें, इसी से हमारी मेहनत सफल हो जाएगी।
प्रियांशी रावत
समाज का सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। सुबह घर का काम पूरा करने के बाद हम सभी लोग समाज क ी सेवा में जुट जाते हैं।
रेखा गुप्ता
नागरिक सुरक्षा संगठन से 18 सालों से जुडे़ हैं। लॉकडाउन में हम लोगों ने कई वार्डों में खाना पहुंचवाया और कहीं भी भीड़ न लगे। इसकी व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

मधु गुप्ता
कड़ी धूप में परेशानी तो हो ही रही है। लेकिन अभी हम सभी की जिम्मेदारी है, कि प्रत्येक नागरिक कोरोना वायरस से बचे।
रूकमणि
हमारे देश में जल्द से जल्द कोरोना वायरस खत्म हो जाए। हमारी मेहनत सफल हो जाएगी। वर्तमान में हम लोग घर - घर जाकर सर्वे कर रहे है।
प्रगति शर्मा
कड़ी धूप के बाद भी हम लोगों के सेवा भाव उत्साह में कोई कमी नहीं है। घर की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद हम लोग इस कार्य में लग जाते हैं।
पुष्पा राजपूत
सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक लगभग सभी वार्डों में सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। घर के सदस्यों ने ही प्रेरणा दी, कि वह समाज सेवा के कार्य में आगे हाें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली
बीमार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस पर भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। नागरिक सुरक्षा कोर के माध्यम से समाज की सेवा कर रहीं हूं।
मुस्कान खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed