{"_id":"6ab588b7d48d46878f0fe367","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-13600-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। अमगांव से मोंठ की ओर आ रही एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना बसोबई स्थित बेयर हाउस के पास हुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अमगांव निवासी अर्चना देवी (35) अपने देवर विक्रम के साथ बाइक से मोंठ की ओर आ रही थीं। रास्ते में समथर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों और परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को घटना की जानकारी मिली। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जिया जफर ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसी चोट के कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समथर थानाध्यक्ष अतुल राजपूत ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जानकारी जुटा रही है।