फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman defeats male wrestler

Jhansi News: महिला ने पुरुष पहलवान को दी पटकनी

Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman defeats male wrestler
बबीना । दंगल का उद्घाटन करते चंद्रपाल सिंह यादव
ग्राम रसोई में विराट दंगल का आयोजन, लड़ी गईं 32 कुश्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बबीना। निकटवर्ती ग्राम रसोई में एक दिवसीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की मुख्य कुश्ती बल्लू (भिंड) व कौशल (ग्वालियर) के बीच लड़ी गई, जो बराबर रही। रसोई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित दंगल में कुल 32 कुश्तियां लड़ी गई थीं, जिसमें महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
मध्य प्रदेश की महिला पहलवान राजस्थान केसरी पलक यादव ने झांसी के पुरुष पहलवान अमित को पटकनी देकर कुश्ती जीती। मुख्य कुश्ती बराबर पर रही। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने बराबरी होने पर दोनों पहलवानों को हाथ मिलाकर सम्मानित किया। यह कुश्ती 51 हजार रुपये की थी, जिसकी इनाम राशि दोनों पहलवानों में बांटी गई। आयोजक समिति के सौरभ पाल और पवन यादव की ओर से दंगल में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला रहे। मौके पर अरविंद यादव खैलार, हरदयाल सिंह फौजी, हृदय सिंह यादव, शौकत अली पहलवान, संजय राय, तोरन सिंह, रामेश्वर यादव उल्ली आदि मौजूद रहे। निर्णायक श्रीगणेश व्यायामशाला के खलीफा चंद्रप्रकाश राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed