फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without spend money carry parali direct farmer house

बिना खर्च खेतों से सीधे उठेगी पराली

Fri, 23 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Without spend money carry parali direct farmer house
झांसी। किसानों को सिर्फ खेतों में पराली पड़े होने की सूचना पशुपालन विभाग को देनी होगी। इसके बाद विभाग गोशालाओं तक पराली पहुंचाने की व्यवस्था खुद बनाएगा। अफसरों को उम्मीद है इसके जरिए किसान आसानी से पराली से निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन

धान की फसल के कटाई खत्म होने के साथ ही खेतों से पराली निकलना शुरू हो गई है। पिछले दफा पूरे प्रदेश में पराली जलाने वाले दस बड़े शहरों में झांसी भी शामिल था। इस मामले को लेकर सरकार को सुप्रीम कोर्ट में फटकार भी खानी पड़ी थी। किसानों को जागरूक करने के अलावा पशुपालन विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.वाई के तोमर ने बताया कि किसानों को पराली हटाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम नहीं करने होंगे बल्कि इसकी सूचना ग्राम प्रधान अथवा विभाग को देनी होगी। इसके बाद पशुपालन विभाग पराली को सीधे खेतों से उठाकर गोशालाओं तक पहुंचाएगा। उनके मुताबिक इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

चौबीस घंटे निगरानी करेंगे कंट्रोल रूम
पराली जलाने की रोकथाम को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के सख्त तेवरों को देखते हुए प्रशासन कोताही बरतने के मूड में नहीं है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक उपकृषि निदेशक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उपसंभीय कृषि प्रसार अधिकारी संजीव सिंह को प्रभारी बनाया गया है। उनको मोबाइल नंबर 9458065687 पर सूचना दी सकती है। डीएम के मुताबिक दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ अर्थदंड समेत एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed