फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without rejistration shop will not open in patri

बिना पंजीकरण पटरी पर नहीं लगा सकेंगे दुकान

Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Without rejistration shop will not open in patri
झांसी। नगर निगम में सोमवार को पटरी दुकानदारों के सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। इस मौके पर शत प्रतिशत पटरी दुकानदारों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सर्वे कार्य दो दिन में पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीओ डूडा संगीता सिंह ने सर्वे के दौरान संकलित किए जाने वाले प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कहा कि पटरी दुकानदारों और वेंडरों को निगम में पंजीकरण कराना जरूरी है। बिना पंजीकरण दुकानदार पटरी पर दुकान नहीं लगा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण नगर निगम के शहरी आजीविका केंद्र और डूडा कार्यालय में किया जा रहा है। वहीं, शहरी पथ विक्रेता भी आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान पत्र की छायाप्रति और तीन फोटो लाकर पंजीकरण करा लें। पीओ डूडा ने कहा कि जिन दुकानदारों ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अपने प्रपत्र जमा किए थे, वह भी अपने आवेदन ऑनलाइन करा दें। इस मौके पर एई अगम कटियार, जेडएसओ आरके लवानिया, रविचंद्र निरंजन, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed