फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will defy the order of CMS, fiercely written outside medicines

सीएमएस के आदेश को ठेंगा, जमकर लिखी बाहर की दवाएं

Sat, 26 Mar 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will defy the order of CMS, fiercely written outside medicines
झांसी। जिला अस्पताल में सीएमएस के आदेश के ठीक अगले भी डॉक्टरों ने जमकर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखीं। हाल ये रहा कि एक मरीज ने तो बाहर से दो हजार रुपये तक की दवाएं खरीदीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही सीएमएस डॉ. आरके सचान ने चेतावनी पत्र जारी कर कहा था कि सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बैठें। साथ ही अगर कोई दवा अस्पताल में मौजूद नहीं है तो जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखें। ओपीडी में बाहरी कंपनियों के एमआर को न बैठने दें। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने आदेश को ठेंगा दिखाते हुए मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोरों की दवाएं लिखीं। सीएमएस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मरीजों ने बयां किया दर्द
पेट में दर्द था तो डॉक्टर ने पथरी बताई। अधिकतर दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखीं हैं। - महेंद्र साहू, बड़ागांव गेट बाहर।
कई दिनों से पूरे शरीर में दर्द बना था। डॉक्टर को दिखाया तो बाहर की दवाएं लिख दीं। दो हजार रुपये में खरीदी हैं। - कश्तूरी, नंदनपुरा।
कुछ दिनों से बुखार आ रहा है। दिखाने आई तो डॉक्टर ने ऐसी दवाएं लिखीं जो अस्पताल में है ही नहीं। - अभिलाषा, सैंयर गेट बाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed