फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife commits suicide by hanging after dispute with husband over money

Jhansi News: पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 06 Nov 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging after dispute with husband over money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार रात पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। पति के व्यवहार से नाराज होकर पत्नी अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। पति ने उसे फंदे पर लटका देखा तब उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आया। उपचार के दौरान रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

टीकमगढ़ के दिगाड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र का शनिवार रात पत्नी गीता सेन (29) से विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र ने कुछ रकम गीता को दी थी। यह पूरी रकम गीता ने अपने मायके वालों को दे दी। धर्मेंद्र को जब इन पैसों की जरूरत पड़ी तब उसने गीता से मांगा। गीता ने भी बताया कि यह रकम उसने अपने मायके में दी है। कुछ दिन में मिल जाएगी। यह बात धर्मेंद्र को नागवार गुजरी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में धर्मेंद्र ने मायके वालों को भी भला-बुरा बोल दिया। इससे गीता नाराज हो गई। अपने कमरे में जाकर उसे अंदर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब धर्मेंद्र ने उसे देखा तब वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उसने फंदा खोलकर नीचे उतारा। उस समय उसकी सांस चल रही थी। उसे लेकर वह मेडिकल कॉलेज आया। यहां उसे भर्ती करा दिया गया लेकिन, उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बची। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गीता के मायके पक्ष ने पति धर्मेंद्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed