फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Whoes made helper for life thats murder cruely

जिनको बनना था जीने का सहारा, उन्हीं ने बेरहमी से मारा

Thu, 03 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Whoes made helper for life thats murder cruely
झांसी। रिश्ते कभी भी कुदरती मौत नहीं मरते, इनका हमेशा इंसान ही कत्ल करता है। यह बात जिले में पिछले कुछ समय से लगातार हो रहे घटनाक्रमों पर सटीक बैठती है। यहां आशिकी में बाधा बनने पर नातिन ने अपनी दादी की हत्या कर देती है तो अवैध संबंधों के शक में जेठ अपनी बहू का कत्ल कर रहा है। जिन रिश्तों के दम पर हम खुद को सुरक्षित महसूस करते थे, अब उन्हीं से सुरक्षा की दरकार है। ऐसे में लोगों का अपनों से भरोसा उठना लाजिमी है।
विज्ञापन

जिले में हुईं कई अपराधिक घटनाओं में अपनों का ही हाथ निकला। जिसने शहरवासियों को दहला दिया। हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूटते रहे, लेकिन जब खुलासा हुआ तो सभी चौक गए। किसी ने अवैध संबंध में तो किसी ने शक में हत्या कर दी। किसी को जरा से बात नगवार गुजरी किसी ने प्रोपर्टी के विवाद में अपनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। ऐसे कई मामले लंबे समय तक सुर्खियां बने रहे। ऐसे मामलों ने अब अपनों से ही भरोसा उठने लगा है। कुछ परिवार तो बिखर कर बर्बादी की कगार पर भी पहुंच गए।
विज्ञापन

केस नंबर 1
30 नवंबर 2019 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित राजगढ़ के वीरू नगर निवासी बीरबल ने अपनी एक माह की बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी के लौटने पर घटना की जानकारी हुई थी। हत्यारे पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 2
11 जून की रात प्रेमनगर इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की उनकी ही सगी नातिन ने प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना वाली रात प्रेमी घर में था। दादी की आंख खुलने पर दोनों ने दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया था।
केस नंबर 3
28 मार्च को मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के खिलारा गांव निवासी लखन ने लोहे के सरिया से हमला कर अपनी पत्नी रामकुमारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के पीछे पारिवारिक तनाव बताया गया था।
केस नंबर 4
15 अगस्त को थाना प्रेमनगर स्थित खातीबाबा के पास रहने वाले बलवीर ने अपनी पत्नी नसरीन की सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। दोनों ही लव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के पीछे दोनोें का कई दिनों से आपसी विवाद सामने आया था।
केस नंबर 5
20 मई को थाना एरच के इसकिल गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी अपनी पत्नी अहिल्या की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। खाना बनाते के दौरान हुए विवाद मेें आए पति ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया था।
केस नंबर 6
3 जुलाई की सुबह कोतवाली थाना इलाके के बंगलाघाट में विवाद के बाद हरीमोहन ने अपनी पत्नी गायत्री की पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच हुए विवाद में पति को बात बर्दाश्त न होने के चलते मौत के घाट उतार दिया।
परिवार के सदस्यों के बीच समन्वय की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरने लगा है। इसके साथ ही एकल परिवार का चलन भी बढ़ा है। जिससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव या विवाद की स्थिति में कोई समझौता कराने वाला नहीं मिलता।

डॉ. अमन किशोर, मनोचिकित्सक
धन, जमीन और अन्य लालच की वजह से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इन मामलों में लोग नाते व रिश्ते को भूल जाते हैं। लोगों को अपनी विचारधारा बदलनी चाहिए, तभी अपराध रुकेगा। ऐसे मामलों में पुलिस ने अपराधियों को जेल भेजा है।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed