फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Whitewashing is being done in the name of fire investigation: Ajay Rai

अग्निकांड की जांच के नाम पर हो रही लीपापोती : अजय राय

Wed, 27 Nov 2024 03:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Whitewashing is being done in the name of fire investigation: Ajay Rai
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) में हुए अग्निकांड के बाद रविवार को जायजा लेने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। मेडिकल कॉलेज के अंदर अव्यवस्था है। जांच के नाम पर लीपापोती हो रही है। बता दें कि 15 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में आग लग गई थी। तब 18 बेड पर 49 बच्चे भर्ती थे। शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हादसे के नौवें दिन तक मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, उप मुख्यमंत्री की आवभगत के लिए चूना डाला गया। उन्होंने कहा कि अमेठी के गौरीगंज में छोटी सी घटना घटने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल सील करवा दिया था। उन्होंने घटना में मृत बच्चों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने और नवजातों को बचाने वालों को ब्रेवरी अवॉर्ड देने की मांग की। ये भी कहा कि अग्निकांड में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनीराम कुशवाहा, माबूद चौधरी, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे। यहां से प्रदेश अध्यक्ष दतिया रवाना हो गए, जहां उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन किए। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed