फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Where women more travelling there put cctv camera

जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक, वहीं लगेंगे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे

Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Where women more travelling there put cctv camera
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर को सेफ सिटी बनाया जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। खासतौर पर ये कैमरे उन स्थानों पर ज्यादा लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती है। ऐसी जगहों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी महानगर को सेफ सिटी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना को साकार रूप देने के लिए खासतौर पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। अब तक महानगर के 13 चौराहों पर 84 सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। नगर निगम में तैयार हो रहे कमांड सेंटर से इन कैमरों की निगरानी की जाएगी। महानगर को सेफ सिटी बनाने के लिए पुलिस विभाग से भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की सूची मांगी गई थी। पुलिस की ओर से 350 स्थान चिह्नित कर नगर निगम को दिए गए हैं। इसके अलावा निगम द्वारा भी अलग से सर्वे कराया जा रहा है। खासतौर पर ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाने की तैयारी है, जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती हैं। इनमें बाजारों के अलावा महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास की लोकेशन भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महिला पुलिस को मिलेंगी पिंक स्कूटी
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत महिला पुलिस कर्मियों को पिंक स्कूटी प्रदान की जाएंगी, जिससे वे महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक वारदातों में तत्काल पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगी। स्कूटी की संख्या अभी तय नहीं है। इसके लिए सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इसके अलावा पिंक वैन भी महिला पुलिस कर्मियों को प्रदान की जाएंगी, जिसमें एक साथ बैठकर कई पुलिस कर्मी गश्त पर जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी महानगर को सेफ सिटी बनाए जाने की दिशा में तेजी से काम जारी है। इसके लिए प्रमुख स्थानों के साथ-साथ महानगर के अंदरूनी इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। पुलिस विभाग ने स्थान चिह्नित कर सूची उपलब्ध करा दी है। अलग से सर्वे भी जारी है। खासतौर पर उन स्थानों पर अधिक कैमरे लगाए जाने की योजना है, जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती है।
- अमित शर्मा, नोडल अधिकारी - स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed