फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When will house tax be halved and challan waived... people of Jhansi are asking

Jhansi News: कब होगा हाउस टैक्स हाफ और चालान माफ...पूछ रहे झांसी वाले

Fri, 26 May 2023 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
When will house tax be halved and challan waived... people of Jhansi are asking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दिन शुक्रवार। तारीख 26 मई। स्थान मुक्ताकाशी मंच। समय-11 बजे। शहर की सरकार के आकार लेने का वक्त यही मुकर्रर किया गया है। यूं तो इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए 4000 कार्ड ही बांटे गए हैं, लेकिन इस आयोजन पर निगाह पूरी शहर की रहेगी। एक लाख 30 हजार लोगों को हाउस टैक्स हाफ होने का इंतजार है जबकि तकरीबन चार लाख लोगों को वाहनों का चालान माफ होने का। अब इंतजार हो भी क्यों नहीं, मेयर बिहारी लाल आर्य ने चुनाव में वोट मांगने के दौरान लोगों से यही तो वादे किए थे।
नगर निकाय चुनाव के दौरान महापौर बिहारी लाल आर्य ने घर-घर जाकर जनसंपर्क के दौरान लोगों से हाउसटैक्स को हाफ करने और वाहनों का चालान माफ करने का वादा किया था। भाजपा के नेता भी वार्ड वार्ड जाकर उनके सुर में सुर मिला रहे थे। चाहें विधायक हों या फिर भाजपा के दूसरे बड़े नेता। सभी ने हाउस टैक्स हाफ और चालान माफ करने की बात लोगों के सामने रखी। झांसी की जनता ने भी भाजपा नेताओं के वादों को मान देते हुए बिहारी लाल को महापौर बना दिया। अब बारी महापौर की है। शुक्रवार को शपथ लेने जा रहे बिहारी लाल पर लोगाें की नजर है। अब देखने वाली बात हाेगी कि बिहारी अपने वादों पर कितना खरा उतरते हैं...।
विज्ञापन

---------------
अपने शहर की सरकार आज लेगी आकार
मुक्ताकाशी मंच पर महापौर बिहारी लाल आर्य के साथ 60 पार्षद भी शपथ लेंगे। मंच को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पंडाल को ठंडा रखने के लिए मिस्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल पर ऊपर से हल्की-हल्की पानी की फुहारें पड़ेंगी। पूरे पंडाल को भगवा रंग में सजाया गया है। मंच पर विदेशी फूल लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात में ही यह फूल खास तौर से दिल्ली से मंगाए गए हैं। इनमें लिली, आर्किड, जरबेरा, ग्लाइडोअस, गेंडी शामिल हैं। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग, अपर नगर आयुक्त मो.कमर समेत अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर को शपथ ग्रहण स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

इनसेट
शुभ मुहूर्त का रखा गया ख्याल

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 11 बजे के बाद शुरू होगा। यह समय शुभ मुहूर्त पर विचार करने के बाद तय किया गया है। ज्योतिष के मुताबिक यह काल ध्रुव काल है। इसमें आरंभ होने वाले सभी कार्य सफल माने जाते हैं। महापौर बिहारी लाल ने इसी मुहूर्त काल में शपथ लेने की इच्छा जताई थी।
------------
1.30 लाख लोग चुकाते हैं गृहकर
20 करोड़ रुपये की निगम को हाेती है आय
10 लाख वाहनों के किए गए थे दो महीने में चालान
04 लाख लोग कर रहे चालान खत्म होने का इंतजार
------------
यह भी चुनौतियां
- स्मार्ट सिटी के लिए सरकार अब नया बजट जारी नहीं कर रही है। ऐसे में बड़े बजट से काम कराने के लिए सरकार से पैसों का इंतजाम कराना।
- नगर निगम सीमा में वर्ष 2002 में 18 नए गांव शामिल किए गए थे। इनका महानगर के अन्य हिस्सों की तरह विकास नहीं हुआ। ऐसे में इन इलाकों का विकास कराना।
- नगर निगम का पूरा ध्यान सिर्फ महानगर की मुख्य सड़कों की मरम्मत पर रहता है। पिछले कई सालों से महानगर की आंतरिक गलियों की मरम्मत नहीं हुई। शहर की सड़क एवं गलियों को गड्ढा मुक्त कराना।

- जलभराव की समस्या से मेंहदीबाग, खजूरबाग, नई बस्ती समेत कई इलाकों के लोगाें को निजात दिलाना।

-------------
निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सौपेंगे गदा
बिहारी लाल के शपथ लेने के बाद निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल उनको परंपरागत दंड का प्रतीक गदा सौंपेंगे। इसके साथ ही बिहारी लाल को महापौर की कुर्सी पर बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed