{"_id":"686c35bd72316b7eb6077d1b","slug":"when-the-young-man-escaped-from-the-tanker-he-got-hit-by-a-truck-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-592894-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टैंकर से बचा तो ट्रक की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टैंकर से बचा तो ट्रक की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर सड़क पार करते समय पंचायती राज विभाग केे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल अहिरवार (27) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से चंद मिनट पहले वह टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामगढ़ निवासी कपिल पुत्र हीरालाल परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात वह अपने पैतृक मकान नगरा जाने के लिए अकेले पैदल निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह झांसी-शिवपुरी हाईवे पर ऑटो के इंतजार में खड़ा था। सड़क पार करते समय अचानक टैंकर आ गया। किसी तरह वह टैंकर से बच सका, लेकिन तभी तेज रफ्तार में दूसरा ट्रक आ गया। इससे वह नहीं बच सका। उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कपिल के साथ मारपीट होने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर परिजनों के आरोप गलत निकले। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि हादसे की वजह से कपिल की मौत हुई। रिपोर्ट दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन