{"_id":"5762fd4d4f1c1be53811c49f","slug":"wheat-rice-refined-and-vegetable-prices-also-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं, चावल, रिफाइंड, और सब्जी के भाव भी बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं, चावल, रिफाइंड, और सब्जी के भाव भी बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
mehgai, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ‘सखी सइयां तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है।’ जी हां! एक बार फिर महंगाई डायन आम लोगों को डराने लगी है। गृहस्थी चलाने को जरूरी अधिकतर वस्तुओं के दाम बढ़ जाने से किचन पर महंगाई का ‘तड़का’ लगा है।
इससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इसे के साथ एक बार फिर जमाखोर और मुनाफाखोर भी सक्रिय हो गए हैं। गृहणियों का कहना है कि सरकार जरूरी वस्तुओं के दाम नियंत्रित करे।
मई की तुलना में जून में ही किचन की जरूरी वस्तुओं के भाव बहुत बढ़ गए हैं। फुटकर विक्रेता ओमप्रकाश साहू ने बताया कि चावल के दामों में पांच से छह रुपये तक की बढ़ोतरी है, जबकि सरसों, डालडा, रिफाइंड के दाम भी तीन से पांच रुपये तक बढ़ गए हैं। हालांकि, दाल को लेकर कहीं राहत, कहीं आफत वाली स्थिति है। मूंग और उड़द के दाम जहां पिछले महीने की तुलना में कम हो गए हैं, वहीं अरहर फूल, चना, मसूर के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सब्जी के दामों में भी एकाएक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर के दाम जबरदस्त उछले हैं, वहीं प्याज पहले के दामों में ही उपलब्ध है। हालांकि, हरी-मौसमी सब्जियों के दाम भी पांच से दस रुपये बढ़ गए हैं। जानकारों का कहना है कि सूखे का असर तो है लेकिन मौका देख कुछ जमाखोर और मुनाफाखोर सक्रिय हैं। अनाज का स्टाक रोक लिया है और इसका सीधा असर दामों पर पड़ा है।
महंगाई से जूझने की आदत हो गई है
सब्जियों के दाम बढ़ने से फर्क तो पड़ता है, लेकिन अब महंगाई से जूझने की आदत हो गई है। अभी तक आधा किलो टमाटर खरीदती थी लेकिन अब इतना खरीदना मुश्किल होगा। सरकार को चाहिये कि जमाखोरों पर अंकुश लगाए।
नीलम पटैरिया (गृहणी)
समस्या समझे सरकार
जरूरी वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने के लिए सरकार को कड़ाई करनी होगी। जमाखोरों के ठिकानों पर छापे मारे जाने चाहिए। यह काम उपभोक्ता नहीं कर सकते हैं। महंगाई में बहुत मुश्किल से गृहस्थी चल पा रही है।
लक्ष्मी (गृहणी)
वस्तुएं मई जून
-------------------------------------
राजभोग चावल 35 40
गोल्डन सेला 40 46
बासमती चावल 35 40
शक्कर 36 39
आटा 19 20
डालडा 66 71
खजूर 68 73
रिफाइंड 68 72
सरसों मस्टर्ड पाउच 97 100
गुड़ 32 40
पोहा 28 32
सफेद मटर 35 42
गेहूं 16 18
लोकमान्य गेहूं 17 19
शर्बती गेहूं 23 26
नोट: सभी दर प्रति किलो/लीटर में हैं।
सब्जियों ने भी दिखाए तेवर
सब्जी दस दिन पहले अब
----------------------------------------
टमाटर 10-15 50-60
भिंडी 30 30
करेला 30-32 30-35
आलू 15 20
कद्दू 10-15 30
लौकी 20 25
बैगन 20 35
प्याज 10 10
नोट: दाम प्रति किलो में हैं।