फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   WhatsApp any problems for the train

ट्रेन में कोई दिक्कत तो करें व्हाट्सऐप

Thu, 17 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp any problems for the train
railway, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
 पीड़ित यात्री इस नंबर पर फोटो, ऑडियो व वीडियो भेजकर मदद ले सकते हैं।  
विज्ञापन

 बुधवार को पुलिस अधीक्षक (रेलवे) सत्येंद्र कुमार और सीओ (रेलवे) शरद प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि  फोटो, ऑडियो और वीडियो बनाने से आरोपी की शिनाख्त आसानी से हो सकेगी। इससे यात्रियों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण हो सकेगा, जिससे जीआरपी की छवि में सुधार के साथ- साथ यात्री- पुलिस के सीधे संवाद के माध्यम से मित्र एवं मददगार छवि सामने आएगी। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि व्हाट्सऐप नंबर अनुभाग के रेलवे स्टेशनों पर ऐसे स्थानों पर डिस्प्ले किया जाएगा, जहां से यात्रियों को आसानी से दिखाई दे। झांसी स्टेशन के लिए 10 फ्लेक्सी तथा भीमसेन, उरई, मोंठ, ललितपुर, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, मानिकपुर स्टेशनों के लिए पांच-पांच फ्लैक्सी बोर्ड बनवाए गए हैं। झांसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में हर समय एक इंस्पेक्टर की एक तैनाती रहेगी, ताकि हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई हो सके।  
विज्ञापन


80 ट्रेनों में एलॉट हुई बर्थ 
जीआरपी यहां से गुजरने वाली 93 ट्रेनों में स्क्वॉटिंग करती हैं। इनमें अधिकांश ट्रेनें रात में गुजरने वाली हैं। रेल प्रशासन ने इनमें 80 ट्रेनों में जीआरपी को एस-वन कोच की बर्थ नंबर-63 एलॉट कर दी है। अगर, यात्रियों को ट्रेन में स्वॉटिंग जवान न मिले तो वह उक्त बर्थ पर पहुंचकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर के लिए बना कंट्रोल रूम 
मुख्यमंत्री जल्द ही प्रदेश में 100 नंबर की घोषणा करने वाले हैं। यह नंबर पूरे प्रदेश में एक साथ काम करेगा। जीपीएस सिस्टम से जुड़े इस नंबर को डायल करने पर पीड़ित की लोकेशन तुरंत मिल जाएगी। लोकेशन प्वाइंट के पास जो भी पुलिस के जवान होंगे, वह तुरंत मदद के लिए पहुंच जाएंगे। इस व्यवस्था के लिए एसपी (रेलवे) कार्यालय में कंट्रोल रूम बना लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed