फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   weather

मौसम ने ली करवट, दिन में गर्मी से आने लगा पसीना

Sat, 15 Feb 2020 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
weather
weather
झांसी। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम के करवट बदलने से दिन में तेज गर्मी होने लगी है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, रात में न्यूनतम पारा दस डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ठंडक का ग्राफ कम होने लगा है। दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को गर्म कपड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। ऐसे में लोगों ने जैकेट, स्वेटर से तौबा करनी शुरू कर दी है। हालांकि, सूरज ढलने के बाद शाम से हल्की ठंड अभी भी बनी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हैं। ऐसे में दिन में तो गर्मी रहेगी लेकिन शाम को हल्की ठंडक रह सकती है।
विज्ञापन

ये रह सकता तापमान
..........................
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 28 9
रविवार 29 8
सोमवार 29 9
मंगलवार 30 11
बुधवार 30 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed