फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problems

जल संस्थान की जेब खाली, टैंकर सुधरवाने को नहीं बचा पैसा

Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
watter problems
दतिया गेट फिल्टर पर खराब हालत में खडे पानी के टैंकर।
झांसी। गर्मियों में एक लाख से अधिक आबादी को टैंकरों से पानी मुहैया कराया जाता है। वर्तमान में जलसंस्थान के पास 36 पानी के टैंकर हैं, जिनमें 24 खराब चल रहे हैं। टैंकरों की मरम्मत के लिए जल संस्थान के पास पैसा भी नहीं है, ऐसे में गर्मियों में लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी हो सकती है।। हालांकि, जलसंस्थान ने मरम्मत कार्यों के लिए 8.50 करोड़ रुपये बजट की नगर निगम से मांग है। वक्त से पहले यह बजट मिल सकेगा। मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन

महानगर में 40 से अधिक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइपलाइन नहीं होने के कारण हर साल गर्मियों में भीषण जल संकट खड़ा हो जाता है। गर्मियों में इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती हैं। जल संस्थान के पास 36 टैंकर हैं। मगर रखरखाव नहीं होने के कारण इनमें से 24 टैंकर खराब हैं। किसी के टायर जवाब दे चुके हैं तो कोई लीक कर रहा है। किसी में ढक्कन नहीं है तो किसी की कमानी टूटी है। कोई पंक्चर खड़ा है तो किसी की वेल्डिंग टूट गई है। सालों पुराने यह टैंकर काफी मरम्मत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन खनिज विभाग की रायल्टी से 39 नए टैंकर खरीदने पर विचार कर रहा है। दूसरा, जलसंस्थान ने नगर निगम से टैंकर व हैंडपंप मरम्मत, खराब मोटर पंप सुधरवाने आदि के लिए 8.50 करोड़ रुपये मांगे हैं। अगर, वक्त पर उक्त दोनों में से एक भी काम हो जाता है तो परेशानी नहीं होगी। अन्यथा लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हां यह बात सही है कि 36 में से 24 टैंकर मरम्मत मांग रहे हैं। मरम्मत कार्यों के लिए नगर निगम से बजट मांगा गया है।
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
इन क्षेत्रों में भेजे जाते हैं टैंकर
दतिया गेट फिल्टर से अंदर व बाहर दतिया गेट, थापक बाग, मेवातीपुरा, अंदर व बाहर उनाव गेट, पंचवटी, मुकरयाना, सराय, नरसिंह राव टौरिया, इतवारी गंज, लक्ष्मण गंज, नझाई बाजार, झारखड़िया, लक्ष्मणगंज, गंधीगर का टपरा, सांई का तकिया, पुरानी नझाई, गोला कुआं, नई बस्ती, अलीगोल, राई का ताजिया व आसपास के क्षे, तालपुरा टंकी से शिवाजी नगर, गुमनावारा, करगुवां, वीरांगना नगर और आसपास के क्षेत्र और सीपरी बाजार की मसीहागंज टंकी से संबंधित जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में पानी भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed