{"_id":"5ed2a21e8ebc3e90835de57c","slug":"watter-problem-jhansi-news-jhs167902732","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिजरिया कॉलोनी में बढ़ा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिजरिया कॉलोनी में बढ़ा पानी का संकट
विज्ञापन
watter problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर के दरीगरान स्थित सिजरिया कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में आने के कारण यहां रहने वाले लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी में पाइप लाइन नहीं है। ऐसे में लोगों को एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने दरीगरान स्थित सिजरिया कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है। कॉलोनी के पास स्थित बिसातखाना मोहल्ला हॉटस्पॉट इलाका है। इस कारण कॉलोनी की गली को बल्लियां लगाकर बंद किया गया है। वहीं, कॉलोनी में पाइप लाइन नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जिन घरों में बोरिंग हैं, उनमें भी अधिकांश सूख गईं हैं। रास्ता बंद होने के कारण पानी के टैंकर भी कॉलोनी में नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
कॉलोनी के एक- दो घरों की बोरिंग में ही पानी आ रहा है। उनसे ही पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। सलीम।
गली में लगे तीनों हैंडपंप भी खराब हैं। पानी की बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। फिरोज।
कंटेनमेंट जोन होने के कारण दूसरी गली में जाकर भी पानी नहीं भर पा रहे हैं। टैंकर आने लगे तो बहुत राहत मिल जाएगी। मोहम्मद सईद।
मोहल्ले वाले काफी समय से पाइप लाइन डालने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जलसंस्थान उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहम्मद इरफान।
पाइप लाइन फटने से बह रहा कीमती पानी
झांसी। आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास पाइप लाइन फटने से कीमती पानी बेकार बह रहा है। कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। चूंकि, लीकेज वाले स्थान के आसपास झाड़ियां हैं और आबादी भी नहीं है। इस कारण लीकेज का पता भी नहीं चलता है। सिर्फ पानी बहता दिखाई देता है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि लीकेज का पता नहीं था। रविवार को वे उसे ठीक करवा देंगे।