{"_id":"572106094f1c1bb938a919b1","slug":"water-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल देने वाले प्यासे, पानी चोरों की पौबारह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल देने वाले प्यासे, पानी चोरों की पौबारह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
water crisis, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर के नई बस्ती क्षेत्र में पेयजल का भीषण संकट व्याप्त है। इसकी एक बड़ी वजह जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन में कई अवैध कनेक्शनों का होना है। इन अवैध कनेक्शनों के जरिये बेतहाशा पानी खींचा जा रहा है, जिससे आगे के क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रभावितों की शिकायतों के बाद भी जल संस्थान कार्रवाई से कतरा रहा है।
नईबस्ती के गोडुआ मुहल्ला के निवासियों ने बताया कि जीआईसी की पानी की टंकी से जुड़ी जल संस्थान की मुख्य पाइप लाइन पर कई लोगों ने अवैध संयोजन कर लिए हैं, जिससे आगे के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई बार जल संस्थान में शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
श्याम साहू ने बताया कि उनके मुहल्ले में पानी के लिए कोई हैंडपंप नहीं है।
कई बार समस्या को लेकर जल संस्थान में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
हरीशचंद लखेरा ने बताया कि सुबह चार बजे सिर्फ 10 मिनट के लिए नलों में पानी आता है। ऐसे में आसपास के मुहल्ले में जाकर नंबर से पानी भरने को मजबूर हैं।
कुम्हरयाना की आरती ने बताया कि पानी के लिए घंटों कुआं एवं हैंडपंप पर खड़ा रहना पड़ता है। कई लोग कामकाज छोड़कर सिर्फ पानी जुटाने में लगे हैं। यूनिट स्कूल क्षेत्र की प्रेमलता ने बताया कि पिछले कई माह से नलों से गंदा, पीला व दूषित पानी आ रहा है। पाइप लाइन कई जगह से गल चुकी है। वहीं, मकान के सामने बने कचरा घर पर कई लोग गंदगी फेंक जाते हैं, जिससे क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। इस कचराघर को यहां से हटाया जाए।
विज्ञापन
महानगर में अवैध संयोजनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरएस यादव अधिशासी अभियंता जल संस्थान