Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water supply to be cut off in three areas starting today

Jhansi News: तीन इलाकों में आज से नहीं आएगा पानी

Mon, 30 Nov 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 30 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Water supply to be cut off in three areas starting today
झांसी। झांसी-ओरछा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते सोमवार से शहर के तीन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। भगवंतपुरा, भट्टागांव और सिगर्रा समेत आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इस दौरान टैंकरों के माध्यम से भी यहां पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी के मुताबिक जेडीए की ओर से झांसी-ओरछा मार्ग पर रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला के बीच चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके तहत मार्ग में पूर्व में बिछी जलापूर्ति की फीडर मेन पाइप लाइन की शिफ्टिंग कार्य नए एलाइनमेंट के मुताबिक कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार से कार्य आरंभ होगा। भगवंतपुरा, सिगर्रा और भट्टागांव मोहल्ले के बीच आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 20 दिसंबर को काम पूरा होने के बाद ही नई पेयजल लाइन से आपूर्ति कार्य दोबारा से आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed