फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water level of Betwa river increased in Jhansi after twenty gates of Matatila dam opened with alert

Jhansi Heavy Rains: बेतवा नदी का बढ़ा जल स्तर, माताटीला बांध के खुले बीस गेट; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

Sun, 04 Aug 2024 12:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सावन मानसून का सिलसिला जारी है। जिसके बाद तेज बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद माताटीला बांध के गेट खुल  गए हैं।

विज्ञापन
Water level of Betwa river increased in Jhansi after twenty gates of Matatila dam opened with alert
बेतवा नदी का बढ़ा जल स्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतवा नदी के बहाव क्षेत्र में लगातार बारिश होने से रविवार तड़के माताटीला बांध के बीस गेट खोल दिए गए। बांध से 1.40 लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। अभियंताओं ने देर रात पानी के बहाव में तेजी की उम्मीद जताई है। उधर, बेतवा नदी में बहाव तेज होने से निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


विदिशा समेत मध्य प्रदेश में बेतवा के बहाव इलाकों में पिछले करीब 48 घंटों में बारिश होने से बेतवा का जलस्तर बढ़ गया। माताटीला बांध का जलस्तर 306.96 मीटर बनाए रखने के लिए रविवार तड़के माताटीला बांध के कुल 23 गेट में 20 गेट छह फुट की ऊंचाई पर खोले गए।
विज्ञापन


इस वजह से बहाव की तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। अधिशासी अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक देर-रात बहाव में तेजी की उम्मीद है। देर रात करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। इसको लेकर बांध के कर्मचारियों को भी एलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकुवां-ढुकुवां से फिर शुरू हुआ बहाव
माताटीला बांध से पानी छोड़ने पर सुकुवां-ढुकुवां बांध के ऊपर से भी बहाव आरंभ हो गया। बांध से पानी का बहाव होना आरंभ हुआ है। सुकुवां-ढुकुवां से पानी को गिरता देखने झांसी समेत आसपास के भी कई जनपदों के लोग यहां आते हैं। सिंचाईअभियंताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में भी यहां पानी का बहाव बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed