फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water is not coming in the taps in Palra, villagers are troubled

Jhansi News: पलरा में नलों में नहीं आ रहा जल, ग्रामीण परेशान

Wed, 16 Apr 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Water is not coming in the taps in Palra, villagers are troubled

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइप लाइन डालकर घर-घर में नल संयोजन देने के बाद भी ग्राम पंचायत पलरा में पानी की समस्या बनी हुई है। नल शोपीस बने हुए हैं और दूर-दूर से पानी का इंतजाम करके लाना पड़ रहा है। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बताई।



केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत पलरा में पाइप लाइन डाली गई थी और घर-घर नल संयोजन दिए गए थे। तब लोगों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, यह उम्मीद उनकी पूरी नहीं हो पाई। इसका अंदाजा वर्तमान हालात को देखकर लगाया जा सकता है। नलों में पानी नहीं आ रहा है। सुबह होते ही लोग डिब्बों को साइकिलों पर बांधकर दूर-दूर से पानी लाते नजर आते हैं। पानी के इंतजाम के लिए उन्हें दो-तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। जबकि, अभी गर्मी की शुरुआत हुई है। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान रामप्रताप ने बताया कि हालात यह हैं कि क्षेत्र में लोग अपने निजी बोर या सबमर्सिबल से मदद के तौर पर किसी दूसरे को पानी देते हैं तो जल योजना के कर्मचारी अपनी कमी छुपाने के लिए उन पर मुकदमा दर्ज करा देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार ने बताया की पलरा में पानी की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। पानी बेचने के मामले में दर्ज किए गए मुकदमे की भी विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed