फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water is not came but every month get bill

पानी नहीं आता, लेकिन हर महीने देना पड़ता है बिल

Tue, 11 Aug 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water is not came but every month get bill
झांसी। सरकार हर घर जल पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन महानगर में कई घरों तक आज भी पानी की आपूर्ति नहीं है। लोगों को पानी के लिए तो परेशान होना ही पड़ता है। साथ ही हर महीने बिल भी आता है। आलम यह है कि जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचता, वहां के लोग भी पानी के लिए कर अदा कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

महानगर में पानी की किल्लत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। महानगर के सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, मसीहागंज, गुमनावारा, करगुवांजी, डड़ियापुरा समेत कई क्षेत्रों में पानी का संकट है। आलम यह है कि इन क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन डाली गई है, लेकिन पानी नहीं पहुंचता है। वहीं जल निगम लोगों से हर महीने 120 रुपये के हिसाब से जलकर वसूल करता है। लोगों ने कई बार जल निगम की मनमानी पर आक्रोश जताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। लोग बताते हैं कि पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों के सहारे रहना पड़ता है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

बिल जमा करना मजबूरी
जल निगम हर साल जलकर के बिल लोगों के यहां भेज देता है। कई बार लोगों ने बिल जमा भी नहीं किए, लेकिन बकाया ज्यादा हो जाने पर विभाग में कोई सुनता नहीं है। इसलिए फिर बिल जमा करना मजबूरी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं लोग
पानी को लेकर बहुत परेशानी होती है। पाइप लाइन पड़ी है, लेकिन पानी नहीं आता। बिल भरना पड़ता है। - हेमराज बुंदेला
पानी के लिए टैंकर आते थे, अब वो भी बंद हो गए हैं। बिल भी आता है। अब तक जमा नहीं किया है। - आसिफ अली
पानी का बिल हर साल 1400 रुपये का आता है। हम तो बिल जमा नहीं करेंगे। जब पानी तो बिल क्यों? - मजहर खान
हमारे क्षेत्र में पानी की बहुत दिक्कत है। टैंकरों के सहारे रहते हैं। पीने का पानी दूर से लाते हैं।- रवि
पानी के नाम पर हर साल बिल आता है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बिल जमा करना पड़ता है। - दिनेश
पानी की बहुत समस्या है। गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी होती। पाइपलाइन तो पड़ी है, पानी का पता नहीं। - नीरज
क्षेत्र में एक टैंकर आता है। कनेक्शन ले रखे हैं, लेकिन पानी कभी नहीं आता। बिल जमा करना पड़ता है। - रविंद्र कुशवाहा
टैंकर भी चंदा करके मंगाते हैं। पानी का बिल जमा न करो, तो विभाग वाले विलंब दंड लगाते हैं। - हयात
हैंडपंप भी खराब पड़ा है। लोगों की दिक्कत से नेताओं को कोई मतलब नहीं है। पैसा जरूर लेते हैं। - विमला
पानी की किल्लत तो झेल रहे हैं। अ बिल तब तक जमा नहीं करेंगे, जब तक पानी नहीं मिलेगा। - विनोद यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed