{"_id":"611eb29c8ebc3e7a240426cd","slug":"water-did-not-drip-in-the-taps-for-six-months-life-in-trouble-jhansi-news-jhs202300183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से नलों में नहीं टपका पानी, मुश्किल में जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से नलों में नहीं टपका पानी, मुश्किल में जिंदगानी
विज्ञापन
झांसी। मार्च से अब तक छह महीने हो गए, लेकिन नालगंज के आगे अत्रि गार्डन गेट नंबर दो के पास नलों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैै। स्थानीय निवासियों ने मामले की शिकायत जलसंस्थान में की है।
सीपरी बाजार में नालगंज के आगे राठौर हॉस्टल के सामने 25 से 30 परिवार रहते हैं। इनके घरों में पानी की आपूर्ति के लिए क्षेत्र में पाइपलाइन पड़ी है। इसी के माध्यम से जलापूर्ति होती है। पेयजल महानगर योजना के अंतर्गत नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इस क्षेत्र में यह पाइपलाइन मार्च में डाल दी गई थी। नई पाइपलाइन डाले जाने के दौरान मोहल्ले में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
क्षेत्रवासियों से समझा कि नई लाइन से आपूर्ति शुरू होनी है, इसलिए पुरानी बंद कर दी गई है। लेकिन, जब कई दिनों में पानी नहीं आया तो मोहल्ले वासियों को चिंता हुई। मोहल्ले के लोगों ने गर्मियों में पानी की आपूर्ति के लिए जेट पंप का सहारा लिया। जिनके घरों में बोरिंग थी, उन्होंने आसपास वालों के घरों में पानी पहुंचाकर काम चलाया। जब पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो मोहल्ले वालों ने जलसंस्थान में शिकायत की। एके उपाध्याय ने बताया कि मार्च से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जब से नई पाइपलाइन डाली गई है, तभी से आपूर्ति बंद है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता को मौके पर भेजकर दिखवाएंगे और जलापूर्ति सुचारु कराएंगे।
विज्ञापन
गोविंद चौराहा का वॉल्व खराब
गोविंद चौराहा क्षेत्र में होने वाली जलापूर्ति बृहस्पतिवार को प्रभावित रही और कम पानी आया। शिकायत पर जलसंस्थान के कर्मचारियों ने जांच की तो पता चला कि वॉल्व खराब है। इसकी रिपेयर कर दुरुस्त किया गया।