{"_id":"68114171bf5be27e8306decb","slug":"water-corporation-ruined-the-roads-pwd-wrote-a-letter-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-544366-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जल निगम ने सड़कों का कर दिया मटियामेठ, पीडब्लूडी ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जल निगम ने सड़कों का कर दिया मटियामेठ, पीडब्लूडी ने लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पेयजल मुहैया कराने डाली गई पाइप लाइन से शहरवासियों को पानी तो नहीं मिला, लेकिन इस कार्य से उनके समक्ष मुसीबतें जरूर पैदा हो गई हैं। पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम ने सड़क को ठीक ढंग से मरम्मत नहीं की। इसके चलते शहर में कई जगहों पर यह धंस गई हैं। ऐसे में लोगों का आवागमन मुसीबत भरा हो गया है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जल निगम के एक्सईएन को पत्र लिखकर इसके सुधार की बात कही है।
बबीना से झांसी तक पाइप लाइन के जरिए पानी मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। पाइप लाइन डाले जाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। टेस्टिंग में ही लाइन कई जगह से लीकेज हुई। इसे ठीक करने के लिए सड़कों को खोदा गया लेकिन ठीक नहीं किया गया। इसके चलते सड़क कई जगहों से धंस गई है। इलाइट से ग्वालियर रोड, इलाहाबाद बैंक की ओर स्थिति काफी खराब नजर आ रही है। जल निगम की पाइप लाइन से न केवल लोक निर्माण विभाग की सड़कों का नुकसान हुआ, बल्कि नगर निगम की भी कुछ सड़कें हैं जो इस कार्य से क्षतिग्रस्त हुई है। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने जल निगम के एक्सईएन को पत्र लिखकर इन सड़कों की स्थिति से अवगत कराते हुए सुधार की बात कही।
विज्ञापन