फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water connection

जलसंस्थानः पानी के कनेक्शनों में लगेंगे मीटर

Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
water connection
झांसी। पानी का नया कनेक्शन लेने पर अब उपभोक्ताओं को खर्च के हिसाब से ही बिल का भुगतान करना होगा। महायोजना के अंतर्गत अभी तक जिन क्षेत्रों में कनेक्शन दिए गए, उनमें मीटर लगा दिए गए हैं। इस मीटर में एक हजार लीटर पानी निकलने के बाद एक यूनिट बढ़ती है। फिलहाल, अभी प्रति यूनिट की दरें तय नहीं है। इसलिए उपभोक्ताओं से 120 रुपये महीने के हिसाब से ही बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल महायोजना के तहत महानगर के नए विकसित क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है। महानगर को 29 जोन में बांटकर काम चल रहा है। अभी तक 240 में 130 किलोमीटर में पाइप लाइन डालने का काम भी पूरा कर लिया गया है। टंकियां और भूतल जलाशय बनाए जा रहे हैं। बराठा बेसिन योजना से मेडिकल जोन के कोछाभांवर, गेड़ा कॉलोनी, गुरु विहार कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, पिछोर, गुमनावारा के कुछ हिस्से में जलापूर्ति चालू कर दी गई है। कोछाभांवर में 1490 और अन्य जगहों पर पांच सौ कनेक्शन लगा दिए गए हैं। मीटर के साथ कनेक्शन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम की अतिरिक्त इकाई के अधिशासी अभियंता रोहित चौरसिया ने बताया कि अभी कनेक्शन निशुल्क दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के लिए जिसके नाम मकान है, उसका आधार कार्ड जमा करवाया जा रहा है। यह योजना जब जलसंस्थान को सौंप दी जाएगी। इसके बाद ही लोगों को बिल का भुगतान करना होगा। जब तक यूनिट के हिसाब से बिल लेने की कोई नीति नहीं आती है, तब तक 120 रुपये महीने के हिसाब से ही भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed