फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   warriors aganist corona

हौंसले से लड़ी जा रही कोरोना की जंग

Sat, 28 Mar 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
warriors aganist corona
महिलाएं लड रहीं जंग------------संध्या नर्स
झांसी। कोरोना वायरस को लेकर जहां चौतरफा लोगों में दहशत का माहौल है तो महिला कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी कर मिसाल बन रही हैं। वे परिवार से दूर होकर लोगों की सेवा कर रही हैं। सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी करना उनकी पहचान बन चुका है। वे लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी देने के साथ गलतफहमी भी दूर कर रही हैं। ऐसे शानदार काम करने वाले कर्मचारियों की हर तरफ चर्चा भी है।
विज्ञापन

नंबर 1
कोरोना से जंग में आगे हैं
इन दिनों अपने कार्यों को लेकर स्टाफ नर्स संध्या चर्चा में हैं। वह पंद्रह दिन से लगातार स्टेशन पर ड्यूटी कर रही हैं। स्टेशन पर हर रोज कोरोना वायरस से दो-दो हाथ कर रही हैं। स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले कोरोना के संभावित मरीजों के आने पर उन्हें जागरूक करने और आवश्यक जानकारी देने का कार्य वह हर रोज कर रही हैं। अपने नेक कार्यों के कारण वह नजीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

संध्या, स्टाफ नर्स
नंबर 2
सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी
महिला निरीक्षक अर्चना सिंह की ड्यूटी में देश सेवा का भाव है। एक सप्ताह से वह इलाइट चौराहा पर ड्यूटी कर रहीं हैं। आने-आने वाले लोगों को रोककर समझा रही हैं। सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी के दौरान खड़ा रहना पड़ता है। परेशान नजर आने वाले राहगीरों की भी सेवा करने में वह जुट जाती हैं। उनका कहना है कि ऐसे अवसर बहुत कम मिलते हैं जब देश के लिए कुछ करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना सिंह, महिला निरीक्षक
नंबर 3
स्टाफ नर्स शिवानी यादव भी अपने परिवार को छोड़कर ड्यूटी कर रही हैं। यहां आने वाले मरीजों को समझाने और होम आइसोलेशन करने आदि की सलाह को लोग मंत्र की तरह लेकर घर लौट रहे हैं। उनका कहना है कि वैसे तो मैं सदैव पूरी निष्ठा से कार्य करती हूं, लेकिन कोरोना वायरस से मची आपाधापी के बीच यह संकल्प लिया है कि संकट की इस घड़ी में देश के साथ खड़ी रहूंगी।
शिवानी यादव, स्टाफ नर्स

महिलाए कर रहीं मदत--10------अर्चना सिंह

महिलाए कर रहीं मदत--10------अर्चना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed