फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   waist crop from more than rain farmer claim

अति वर्षा से बर्बाद हुई फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा

Wed, 25 Sep 2019 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
waist crop from more than rain farmer claim
झांसी। ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने से मायूस होकर किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना- प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराके मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन

जिले के तमाम किसान मंगलवार को बुंदेलखंड किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसान ज्यादा बारिश के कारण उड़द, मूंग, तिल, मूंगफली व धान की फसल बर्बाद होने का सर्वे कराके मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। किसानों के प्रदर्शन की खबर मिलने पर उपनिदेशक कृषि, उपजिलाधिकारी व अपर नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि ने बताया कि फसल के नुकसान का सर्वे कराया गया है। मगर, किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि सर्वे के बाद और बारिश हुई, जिससे फसल पूरी तरह खराब हो गई। उपनिदेशक ने दोबारा सर्वे का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर रहीश चंद्र यादव, लालाराम, दयाराम गुप्ता, वनवारी यादव, अरविंद राजपूत, राम रतन विश्वकर्मा, राजपाल सिंह बुंदेला, मर्दन सिंह ठाकुर, बृखभान राजपूत, राजेश शर्मा, भारती शरण नायक, सुरेंद्र राजपूत, प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed