फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wagon repair workshop made a record, left all the factories of the country behind

Jhansi News: वैगन मरम्मत वर्कशॉप ने बनाया रिकॉर्ड, देश के सभी कारखानों को पीछे छोड़ा

Sat, 09 Mar 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wagon repair workshop made a record, left all the factories of the country behind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी की पहली औद्योगिक इकाई के रूप में विकसित नगरा क्षेत्र में बने वैगन मरम्मत वर्कशॉप ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रेलवे बोर्ड से दिए गए लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए वर्कशॉप ने दक्षता शील्ड अपने नाम की है। बीते साल दिसंबर में बनाए गए रिकॉर्ड 870 वैगन के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने वर्कशॉप को यह शील्ड प्रदान की है।
25 नवंबर 1895 में स्थापित झांसी का वैगन मरम्मत कारखाना आज 128 साल का हो चुका है। इन सालों में रेलवे को नई बुलंदी और खासकर माल ढुलाई में आगे बढ़ाने में वैगन मरम्मत वर्कशॉप का बड़ा हाथ है। बता दें कि देश और विदेशों तक जाने वालीं मालगाड़ियों के लगभग 24 प्रतिशत वैगन का निर्माण और मरम्मत का कार्य झांसी वर्कशॉप से होता है। बीते साल रेलवे बोर्ड ने वैगन मरम्मत वर्कशॉप को प्रतिमाह 770 वैगन तैयार करने का लक्ष्य दिया था। जिसके मुकाबले में वर्कशॉप ने दिसंबर 2023 में रिकॉर्ड निर्माण करते हुए 870 वैगन तैयार कर दिए। जो देशभर में रेलवे के 17 वैगन मरम्मत कारखानों में सबसे अधिक है। इसी का परिणाम रहा कि उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैगन मरम्मत वर्कशॉप को उसकी उपलब्धि पर महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने दक्षता शील्ड प्रदान की है। वर्कशॉप अब राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे बोर्ड में अपनी इस उपलब्धि को पहुंचाएगा। जीएम ने यह सम्मान मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव को सौंपा। इस मौके पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता अनिमेष कुमार सिन्हा व मुख्य कारखाना अभियंता अतुल सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही वर्कशॉप के अधिकारी व कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

--
वर्जन
हमें रेलवे बोर्ड से 770 वैगन मरम्मत का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष हमने दिसंबर में 870 वैगन तैयार किए हैं, जो अन्य कारखानों में से पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय श्रीवास्तव, मुख्य कारखाना प्रबंधक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed