{"_id":"611d649e8ebc3e799e3d2649","slug":"voted-in-the-election-of-the-district-advocate-union-broken-several-years-of-record-jhansi-news-jhs2022228128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में खूब पड़े वोट, टूटे कई साल के रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में खूब पड़े वोट, टूटे कई साल के रिकार्ड
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चौकस डियूटी पर तैनात पुलिस। अमर उजाला
झांसी। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में भारी मतदान हुआ। 1629 मतदाताओं में से 1449 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र के भीतर दिन भर वकीलों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रही। मतदान केंद्र के भीतर और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
जिला अधिवक्ता संघ का मतदान बुधवार को सुबह नौ बजे से शुरू होना था। लेकिन, शुरुआती एक घंटा पोलिंग की व्यवस्थाओं को बनाने में गुजर गया। मतदान की शुरुआत तकरीबन दस बजे से हुई। शुरुआत से ही मतदान स्थल झांसी क्लब में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मतदान केंद्र के भीतर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। माना जा रहा था कि दोपहर में उमस और तीखी धूप की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी होगी, लेकिन अपनी बारी की प्रतीक्षा में मतदाता दोपहर में भी जमे रहे। शाम तक यही स्थिति बनी रही। चूंकि, सुबह मतदान एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था। ऐसे में शाम को पांच की जगह छह बजे तक वोट डालने की व्यवस्था बनाई गई। तय अवधि में 1629 मतदाताओं में से 1449 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियों को एल्डर्स कमेटी द्वारा सील किया गया।
आज होगी मतगणना
झांसी। मतदान उपरांत 65 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला नौ मतपेटिकाओं में बंद कर दिया गया। मतगणना बृहस्पतिवार को लाइब्रेरी हॉल में सुबह 10 बजे से अंतिम परिणाम आने तक होगी। मतपत्रों की छंटाई के बाद पहले अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के वोटों की गिनती होगी। देर शाम तक तक सभी पदों के चुनावी परिणाम की तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
कड़ी चौकसी के बीच हुई वोटिंग
झांसी। इस बार जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदान की शुरुआत से पहले और बाद तक कई थानों की पुलिस यहां तैनात रही। सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। वहीं, बार काउंसिल द्वारा नामित पर्यवेक्षक जानकीशरण पांडेय भी मतदान के दौरान मौजूद रहे।
प्रचार सामग्री से पट गई सड़क
झांसी। कचहरी से मतदान केंद्र झांसी क्लब की ओर जाने वाली सड़क प्रचार सामग्री से पटी नजर आई। पूरी सड़क प्रत्याशियों के नाम की पर्चियों से अटी पड़ी थी और सड़क के दौरान ओर होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों की भरमार थी। वकीलों के इस सड़क के भीतर दाखिल होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक घेर लेते थे और पर्चे, कार्ड थमाते हुए वोट की अपील करने लगते थे।
वोटरों की खूब हुई आवभगत
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए दावेदार आखिरी वक्त तक एड़ीचोटी का जोर लगाए रहे। इसके लिए प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं की जमकर आवभगत की गई। मतदान के दौरान कचहरी परिसर में जगह-जगह जलपान का क्रम दिन भर जारी रहा। प्रत्याशियों के समर्थक वकीलों के बस्तों पर भी जलपान पहुंचाते नजर आए। इसके अलावा प्रत्याशी जातीय गणित के सहारे भी चुनावी रण में फतह हासिल करने की कोशिशों में जुटे रहे। वहीं, मतदान केंद्र से पहले तहसील अधिवक्ताओं की ओर से काउंटर लगाकर वकीलों में ठंडी लस्सी बांटी गई। इस मौके पर सरदार वीर सिंह, दीपक सेन, भरत प्रजापति, मनीष सोनी, दीपक दुबे, सुंदर वर्मा, कमल किशोर, शशि परदेशी, रामकुमार यादव, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष और महामंत्री को लेकर खूब हुई कयासबाजी
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के 20 पदों पर 65 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चाओं में अध्यक्ष और महामंत्री का पद रहा। अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। इन दोनों पदों पर किसके सिर सजेगा ताज और किस के हाथ लगेगी मायूसी, इसे लेकर शहर में दिन भर चर्चाओं का दौर जारी रहा।