फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   virul bewer child with old ill

झांसी: वासरल बुखार की मार, बड़ों के साथ बच्चे भी बीमार

Mon, 29 Aug 2022 05:50 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
virul bewer child with old ill
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

 वायरल बुखार का कहर बड़ों के साथ ही बच्चों पर टूट पड़ा है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इस समय कोई घर ही ऐसा होगा जहां बुखार के मरीज न हों। कभी बारिश तो कभी तेज धूप के कारण वायरल बुखार काफी हमलावर हो गया है। जिसकी चपेट में आने से बच्चों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बीस से तीस बच्चे बुखार से ग्रसित आ रहे हैं। जिसमें से लगभग पांच से दस बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। हालांकि तीन से चार दिन में बुखार का प्रकोप कम हो जा रहा। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. अरविंद सोनी ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे बच्चों की संख्या अधिक है। हालांकि इलाज के दौरान तीन से चार दिन के भीतर ही बुखार के मरीज ठीक हो जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में तो इस समय बुखार के ही मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed