फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villagers, frustrated by the lack of network connectivity, staged a protest holding their mobile phones.

Jhansi News: नेटवर्क न आने से परेशान ग्रामीणों ने मोबाइल के साथ प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers, frustrated by the lack of network connectivity, staged a protest holding their mobile phones.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। ब्लॉक बंगरा के गैराहा गांव में मोबाइल नेटवर्क न आने से परेशान ग्रामीणों ने हाथ में मोबाइल लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें कॉल करने के लिए घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जिओ और एयरटेल कंपनी की सिम ले रखी हैं। हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज भी कराते हैं, लेकिन गांव में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण मोबाइल सेवा का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। घर के अंदर तो नेटवर्क लगभग गायब रहता है। कभी-कभार छत या किसी ऊंचे स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल में सिग्नल नहीं आता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क की समस्या केवल बातचीत या इंटरनेट तक सीमित नहीं है। किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान 112 पुलिस सेवा या 108 एंबुलेंस को फोन करना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण अरविंद सिंह मुखिया ने बताया कि नेटवर्क की समस्या का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी ने बताया कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस को सूचना देने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने नेटवर्क की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मानवेंद्र सिंह, सुशीला देवी, पृथ्वीराज सिंह, पिंटू सिंह, अर्जुन सिंह, हरेंद्र कुशवाहा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed