{"_id":"65cfd4f05a03aa7ee6050ac7","slug":"villagers-demonstrated-at-the-collectorate-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103695-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शुक्रवार को मोंठ तहसील के सैना निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ग्राम पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की। ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सैना के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान ने ग्राम पंचायत में नाली, कूप, सड़क समेत अन्य मरम्मत कार्याें में गड़बड़ी की है। आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में जिस पैसे का उपयोग दर्शाया गया, उससे गांव में कोई काम नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस दौरान संजीव नारायण, ब्रह्मजीत द्विवेदी, विभाशेंद्र, विनोद कुमार, दिनेश, अंकुर आदि शामिल रहे।