फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villager threatens self-immolation if action is not taken on absent teacher

Jhansi News: अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की धमकी

Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villager threatens self-immolation if action is not taken on absent teacher
चार सालों से लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका, ग्रामीण ने कहा-प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चार साल से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही एक शिक्षिका पर कार्रवाई न होने से नाराज एक ग्रामीण ने आत्मदाह करने की धमकी दी है। मामले में मंडलायुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं।
टहरौली तहसील के ग्राम परसा में नियुक्त शिक्षिका वर्षा ओझा पिछले कई सालों से अनुपस्थित चल रही हैं। एक ग्रामीण रामलाल ने इस संबंध में मंडलायुक्त को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षिका पिछले चार साल से स्कूल नहीं आ रही हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि अनुपस्थिति के बावजूद शिक्षिका का वेतन निर्गत किया जा रहा है। मामले में दो तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी और एक लिपिक भी संलिप्त हैं।
विज्ञापन

रामलाल ने शिकायती पत्र में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 12 जून को आत्मदाह कर लेने की धमकी दी है। जिसके बाद मंडलायुक्त ने एडी बेसिक को मामले की जांच कराकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक अरुण कुमार ने बताया कि जांच के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शिक्षिका की जांच करवाई जा चुकी है, शिक्षिका को निलंबित किया जा चुका है। शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था। मामले में फिर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed