फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villager dies due to car collision

Jhansi News: कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to car collision
चिरगांव। कार की टक्कर से हाईवे पर 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मोड़ खुर्द निवासी श्रीलाल वर्मा (50) पुत्र बिल्कू मंगलवार की शाम अपनी बाइक से ग्राम करगुवां स्थित शनि मंदिर के पास स्थित विवाह घर में खाना खाने के लिए गया था। यहां पर गांव के ही रोहित वर्मा की शादी थी।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपनी बाइक से विवाह घर के सामने सड़क पार कर रहा था, तभी कानपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बादक को काफी दूर तक घसीटकर ले गया। जबतक आसपास के लोग दौड़े, तबतक चालक गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर पर सिलाई का काम करता था। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed