फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Village sanitation system goes off track

Jhansi News: पटरी से उतरी गांवों की सफाई व्यवस्था

Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Village sanitation system goes off track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मऊरानीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल बना हुआ है। कागजों में सफाई कर्मी नियमित सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन धरातल पर उनका काम नजर नहीं आता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो चुकी है। इसके बावजूद, सुधार के प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विकासखंड मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत बड़ागांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। रास्तों पर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई ग्राम प्रधान के घर के इर्द-गिर्द ही होती है। बाकी गांव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सफाई व्यवस्था धड़ाम होने के बाद सफाई कर्मचारी को प्रतिमाह नियमित रूप से वेतन का भुगतान किया जा रहा है। बड़ागांव निवासी गिरवर सिंह ने बताया कि गंदगी की वजह से फिसलने का डर बना रहता है। सफाईकर्मी काम नहीं करते, फिर भी उन्हें हर महीने मानदेय दिया जा रहा है। बनमाली श्रीवास ने बताया कि प्रधान के घर के आसपास ही सफाई नजर आती है। बाकी गांव में गंदगी का ढेर लगा है। शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायत ककवारा में भी सफाई व्यवस्था चरमरा हुई है। वहां स्थानांतरित होकर आए सफाई कर्मचारी ने अभी तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

0000





जिन गांवों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। वहां के सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। कार्य में सुधार न होने पर निलंबन की संस्तुति की जाएगी। - महेंद्र पटेल, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed