{"_id":"921c6a0225b88fe892827d091d9dba44","slug":"vikash-bhavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरा विकास भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरा विकास भवन
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विकास भवन को आईएसओ 9001:2008 प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इससे
विज्ञापन
अधिकारी व कर्मचारियों में खुशी की लहर है। झांसी विकास भवन प्रदेश का पहला
कार्यालय है, जिसे यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
विकास भवन में लगभग डेढ़ साल पहले मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने बदलाव की शुरुआत की थी। कार्यालयों व अभिलेखों के रखरखाव के साथ-साथ अधिकारी /कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा यहां उपलब्ध सेवाओं को भी सुगम बनाया गया था। तदुपरांत, आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था। 22 मई 2015 को नई दिल्ली से आए ऑडिटर राघवेंद्र राय ने विकास भवन का निरीक्षण किया था।
उन्होंने मानकों की कसौटी पर व्यवस्थाओं को परखा था, जिसमें विकास भवन पास हो गया है। भवन को पब्लिक सर्विस एंड एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 9001:2008 प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इससे विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।