{"_id":"5894e0d74f1c1b953fe817ee","slug":"vidhansabha-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
Jhansi
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
तेरह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले की चारों विधानसभाओं के तेरह प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के बबीना प्रत्याशी निवर्तमान विधायक कृष्णपाल राजपूत व गरौठा प्रत्याशी डा. अरुण मिश्रा तथा मऊरानीपुर से सपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक डा. रश्मि आर्या ने नामांकन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी की स्थिति रही।
बसपा प्रत्याशी जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने बाहर ही रोक लिया। केवल प्रत्याशी, उनके प्रस्तावक व पार्टी के कुछ नेता ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर पाए। कृष्णपाल सिंह ने दो सेट में नामांकन जमा किया, उनके प्रस्तावक अमान सिंह व राज योगेंद्र सिंह रहे। इसके अलावा गरौठा प्रत्याशी डा. अरुण मिश्रा ने भी दो सेट पर पर्चे भरे। उनके प्रस्तावक बृजनंदन व अश्वनी नामदेव रहे।
सपा की मऊरानीपुर प्रत्याशी निवर्तमान विधायक डा. रश्मि आर्या के नामांकन के दो सेट जमा हुए। मुहूर्त के अनुसार उनके प्रस्तावक दीपक कठैल व अहमद खां मंसूरी ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
इस दौरान बबीना विधानसभा से शिव सेना की किरण देवी व निर्दलीय जगत विक्रम सिंह, झांसी विधानसभा से निर्दलीय संजीव कुमार, बुंदेलखंड क्रांति दल के सत्येंद्र पाल सिंह, शिव सेना के शंकर लाल कुशवाहा व लोकदल के रामनाथ साहू ने पर्चे भरे।
जन अधिकार मंच भी मैदान में
इस विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाला जन अधिकार मंच भी मैदान में है। शुक्रवार को जन अधिकार मंच के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंच ने गरौठा से राजेंद्र पाल, बबीना से कालीचरण कुशवाहा, मऊरानीपुर से जयप्रकाश व झांसी विधानसभा से अरुण साहू को मैदान में उतारा है। मंच के प्रत्याशी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे।
रश्मि के पास 6.15 करोड़ की संपत्ति
नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में डा. रश्मि आर्या ने अपनी व पति की संपत्ति 6.15 करोड़ रुपये बताई। डा. रश्मि के पास 1.25 लाख रुपये की नकदी, 44.91 लाख रुपये बैंक में, 28.78 लाख रुपये मूल्य की फार्च्यूनर गाड़ी व 35 हजार की स्कूटी, छह लाख कीमत का 210 ग्राम सोना व एक लाख रुपये मूल्य की 2.1 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा रश्मि के पास 1.32 करोड़ व उनके पति के पास 2.96 करोड़ की अचल संपत्ति है, जिसमें कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि व व्यावसायिक भवन शामिल हैं। रश्मि पर 37.73 लाख व उनके पति पर 1.40 करोड़ रुपये का कर्ज है।
कृष्णपाल 1.38 करोड़ के मालिक
बबीना विधायक कृष्णपाल राजपूत के पास 1.38 करोड़ की चल - अचल संपत्ति है। उनके पास 3.12 लाख नकद, 1.31 लाख बैंक में व 3.5 लाख की टाटा सफारी गाड़ी है। कृष्णपाल के पास 1.80 लाख रुपये का 60 ग्राम सोना व बारह हजार की 300 ग्राम चांदी है। पत्नी के पास 2.70 लाख का 90 ग्राम सोना व 56 हजार की 1400 ग्राम चांदी है। इसके अलावा कृष्णपाल व उनकी पत्नी के पास 1.18 करोड़ की अचल संपत्ति है, जिसमें कृषि भूमि, आवासीय भवन शामिल हैं। पत्नी पर 6.38 लाख रुपये होम लोन भी है।
अरुण के पास 58.41 लाख की संपत्ति
गरौठा से बसपा प्रत्याशी डा. अरुण मिश्रा ने हलफनामे में 58.41 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की। अरुण के पास दो लाख नकद व बैंक में 1.57 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी के पास 1.80 लाख नकद व बैंक में 1.80 लाख जमा हैं। चालीस हजार रुपये कीमत की बाइक है। अरुण के पास 2.90 लाख का 100 ग्राम सोना तथा पत्नी के पास 7.25 लाख रुपये का 250 ग्राम सोना व पैंतीस हजार रुपये की 800 ग्राम चांदी है। इसके अलावा 40.54 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें कृषि भूमि व आवासीय भवन शामिल हैं।