फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Veterans of SP and Congress decided the election strategy

Jhansi News: सपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने तय की चुनावी रणनीति

Sat, 24 Feb 2024 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Veterans of SP and Congress decided the election strategy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस और सपा के दिग्गज नेताओं ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सपा नेता व पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव से मुलाकात की।

पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह के आवास पर हुई मुलाकात में तय किया गया कि सपा और कांग्रेस गठबंधन में शामिल अन्य छोटे दलों से वार्ता कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे। इसके अलावा विभिन्न दलों के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की भी बैठकें होंगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पार्टी गठबंधन को मजबूती दी जाएगी। इसके बाद प्रदीप जैन आदित्य पूर्व एमएलसी और सपा नेता श्याम सुंदर सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। प्रदीप जैन आदित्य और डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed